शहीदों और अजन्मी बेटियों के लिए महिलाओं ने किया पिंडदान
कानपुर में पितृपक्ष के दौरान महिलाओं ने अजन्मी बेटियों, अपने पूर्वजों और देश के शहीदों के लिए महातर्पण किया और बेटियों को बचाने के लिए संदेश दिया।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में कानपुर के सरसैय्या घाट पर रविवार को 36 से अधिक महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार अजन्मी बेटियों, अपने पूर्वजों और शहीदों के लिए पिंड अर्पित किए और स्नान अर्घ्य आदि देकर उनकी आत्माओं की शान्ति और मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कानपुर के सरसैया घाट पर 36 महिलाओं जिनमें कर्नल, डॉक्टर, प्रोफेसर शामिल रहीं ने पुरूषों के साथ बैठकर महातर्पण किया। इन महिलाओं ने कोख़ में कत्ल कर दी गई उन अजन्मी बेटियों के लिए तर्पण किया जो इस खूबसूरत दुनिया में आने से पहले ही मार दी गईं।
तर्पण करने वाली महिलाओं का कहना था कि महिलाओं को आज भी उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अजन्मी बेटियों अपने पूर्वजों और देश के लिए पाकिस्तान के साथ संघर्ष में शहीद होने वाले जवानों के लिए तर्पण किया। इस आयोजन की यह भी विशेषता थी कि इसमें प्रतिष्ठित घरों की महिलाओं और लड़कियों ने भी आगे आकर श्राद्ध कर्म किया था।
वहीं धर्म के ठेकेदारों को जबाब देने के लिए पंडितों को भी आयोजन में शामिल किया गया था। उनके मुताबिक गरुड़ पुराण और वायु पुराण की रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। जिसमे साफ लिखा गया है कि महिलाओं को तर्पण करने का पूरा अधिकार है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी