पहला अमेरिका.. नौवां पाकिस्तान.. जानें दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में क्या है भारत का स्थान?
दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना संयुक्त राज्य अमेरिका की है, उसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर रूस और चीन का नाम है. ये जानकारी वैश्विक रक्षा सूचनाओं पर नज़र रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने दी है.
नई दिल्ली :
दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना संयुक्त राज्य अमेरिका की है, उसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर रूस और चीन का नाम है. ये जानकारी वैश्विक रक्षा सूचनाओं पर नज़र रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने दी है. दरअसल Global Firepower द्वारा विभिन्न कारकों का उपयोग कर दुनियाभर के 145 देशों की सर्वश्रेष्ठ सेना का मूल्यांकन किया, जिसके आधार पर उन्हें ये रैंकिंग दी गई है. इन कारकों में सैनिकों की संख्या, देशों के पास मौजूद सैन्य उपकरण, देश की वित्तीय स्थिरता और बजट के साथ-साथ भौगोलिक स्थिति और उपयोग के लिए उपलब्ध संसाधन शामिल हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में भारत का कौन सा स्थान है...
विश्व की सबसे अच्छी सेना किस देश के पास है?
संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया की शीर्ष 10 सेनाओं में पहले स्थान पर है. अमेरिका तकनीकी प्रगति, चिकित्सा, एयरोस्पेस और कंप्यूटर/दूरसंचार क्षेत्रों में भी विश्व स्तर पर अग्रणी है. सूची के अनुसार, अमेरिका के पास 13,300 विमान हैं, जिनमें 983 लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं.
सूची में भारत का स्थान क्या है?
ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत चौथे स्थान पर है.
दुनिया में सबसे शक्तिशाली सेनाओं वाले शीर्ष 10 देश कौन से हैं?
सूची के अनुसार शीर्ष 10 देश इस प्रकार हैं:
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- रूस
- चीन
- भारत
- दक्षिण कोरिया
- यूनाइटेड किंगडम
- जापान
- तुर्किये
- पाकिस्तान
- इटली
विश्व में सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले 10 देश कौन से हैं?
सूची के अनुसार नीचे के 10 देश इस प्रकार हैं:
- भूटान
- मोलदोवा
- सूरीनाम
- सोमालिया
- बेनिन
- लाइबेरिया
- बेलीज़
- सेरा लिओन
- केन्द्रीय अफ़्रीकी गणराज्य
- आइसलैंड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा