विजय गोयल: श्रीकांत और हॉकी टीम की जीत पर खुश है सरकार
खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को वल्र्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत की जीत पर खुशी जताई।
नई दिल्ली:
युवा मामलों एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को वल्र्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत की जीत पर खुशी जताई। गोयल ने कहा कि इन दोनों खेलों में किए गए निवेश लाभप्रद रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में रविवार को पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से मात देकर शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा, श्रीकांत ने भी इंडोनेशिया ओपन को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी होने की उपलब्धि हासिल की।
संवाददाताओं को दिए बयान में गोयल ने कहा, 'वर्ल्ड हॉकी लीग में प्रतिस्पर्धा के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू स्थित केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया गया था। खेल मंत्रालय ने शिविर पर लगा सारा खर्च वसूल कर लिया है। इसके अलावा, 18 सदस्यीय टीम और समर्थक स्टॉफ के सात सदस्यों के लिए 1.1 करोड़ रुपये की राशि को भी मंजूरी दी गई थी।'
इसे भी पढ़ें: विजय गोयल ने BCCI-PCB की दुबई बैठक पर उठाए सवाल कहा- निर्णय सरकार लेगी तो बैठक क्यों
गोयल ने यह भी कहा कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरे के लिए 3.60 करोड़ रुपये भी खर्च किए गए। मंत्रालय हर खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
खेल मंत्री ने कहा, 'हम हर खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और साई के साथ मिलकर हमारा खेल मंत्रालय सभी खिलाड़ियों और समर्थक स्टॉफ को पूरा समर्थन देता है।'
और पढ़ें: खेल मंत्रालय ने आईओए के खिलाफ जारी किया कारण बताओ नोटिस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी