फीफा विश्व कप-2018 में पुर्तगाल का सामना स्पेन से
फुटबाल जगत के दो दिग्गज देश पुर्तगाल और स्पेन को अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। शुक्रवार को विश्व कप के ड्रॉ का ऐलान हुआ।
नई दिल्ली:
फुटबाल जगत के दो दिग्गज देश पुर्तगाल और स्पेन को अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। शुक्रवार को विश्व कप के ड्रॉ का ऐलान हुआ।विश्व कप में कुल आठ ग्रुप हैं और हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। पुर्तगाल और फीफा विश्व कप-2010 की विजेता स्पेन के अलावा ग्रुप-बी में मोरक्को, ईरान को रखा गया है।
मौजूदा विजेता जर्मनी को ग्रुप-एफ में अपने से कम रैंकिंग वाली मैक्सिको (16वीं रैंकिंग), स्वीडन (18वीं रैंकिंग), कोरिया रिपब्लिक (59वीं रैंकिंग) के साथ रखा गया है। ग्रुप-ए में रूस, साउदी अरब, मिस्र, उरुग्वे को रखा गया। ग्रुप-सी में फ्रांस, आस्ट्रेलिया, पेरू और डेनमार्क को जगह मिली है।
ग्रुप-डी में अर्जेटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया को रखा गया है। ग्रुप-ई में ब्राजील के साथ स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया खेलेंगे। ग्रुप-जी में बेल्जियम, पनामा, ट्यूनिशिया और इंग्लैंड पहले दौर की प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहीं ग्रुप-एच में पोलैंड के साथ सेनेगल, कोलंबिया और जापान को जगह मिली है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी