12 साल बाद पेप्सीको की CEO पद से इंदिरा नूई की छुट्टी, रैमॉन लगुआर्ता संभालेंगे कमान
पेप्सीको के इतिहास में इंदिरा नूई पहली महिला सीईओ थीं।
नई दिल्ली:
कोल्ड ड्रिंक्स और फूड सेक्टर की मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सीको की सीईओ रहीं भारतीय मूल की इंदिरा नूई अब अपना पद छोड़ेंगी। वह करीब 12 सालों तक कंपनी की सीईओ रहीं। शीर्ष पद पर 12 सालों तक रहने के बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ेगा और उनकी जगह रैमॉन लगुआर्ता अब कंपनी की कमान संभालेंगे। गौरतलब है कि पेप्सीको के इतिहास में इंदिरा नूई पहली महिला सीईओ थीं।
कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से रैमॉन लगुआर्ता को कंपनी का नया सीईओ चुना। रैमॉन 3 अक्टूबर के बाद अपना पद संभालेंगे।
62 साल की इंदिरा नूई को पेप्सीको के उत्पादों को पूरे विश्व में लोगों के बीच लोकप्रिय ब्रांड बनाने के लिए जाना जाता है। कोलकाता आईएआईएम से पास आउट नूई अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर चुकी हैं।
और पढ़ें: इंडियन फार्मा एक्सपो 2018' 7 अगस्त से प्रगति मैदान में होगा शुरू
इंदिरा नूई को 3 अक्टूबर 2018 को पेप्सीको कंपनी में काम करते हुए 24 साल हो जाएंगे। हालांकि उसी दिन वो कंपनी से विदा भी लेंगी।
और पढ़ें: देश का विदेशी पूंजी भंडार 95.09 करोड़ डॉलर घटा
कंपनी में नई नियुक्ति के बाद नई ने एक बयान जारी कर कहा, पेप्सीको का नेतृत्व करना मेरे जीवन में सबसे बड़ा सम्मान है। 12 सालों को तक कंपनी के लोगों के लिए, शेयरहोल्डर्स और दूसरे लोगों के लिए काम करने का गर्व है। पेप्सीको में हुए तमाम बदलाव और प्रयोग का श्रेय भी इंदिरा नूई को ही दिया जाता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी