Kabaddi World Cup 2016: ये वर्ल्ड कप हमारा है..आज फाइनल मुकाबले में चैपिंयन बनने उतरेगा भारत
7 अक्टूबर से शुरू हुए कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 का आज आखिरी दिन है क्योंकि आज है कबड्डी का फाइनल मुकाबला।
नई दिल्ली:
7 अक्टूबर से शुरू हुए कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 का आज आखिरी दिन है क्योंकि आज है कबड्डी का फाइनल मुकाबला। सज गया है कबड्डी का मैदान तो तैयार हो जाइये अपनी देशी टीम का जोश बढ़ाने के लिए क्योंकि आज है भारत बनाम ईरान का फाइनल महामुकाबला। मेजबान भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड को 53 अंकों के अंतर से मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली है। आसान मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 73-20 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें- Kabaddi World Cup: भारत ने थाइलैंड को 73-20 से हराया, फाइनल में ईरान से होगा मुकाबला
डिफेंडिंग चैपिंयन है भारत एक बार फिर से अपने टाइटल पर अपना कब्जा करने उतरेगा तो दूसरी तरफ वेस्ट एशिया कबड्डी के पावरहाउस ईरान पहली बार इस टाइटल पर कब्जा करने से पीछे नहीं उतरेगा। कबड्डी के पॉवरहाउस भारत ने 2004 से अभी तक खेले गये 7 वर्ल्ड कप में सभी सात वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किये हैं। जिसमें से 2 विश्वकप, अंर्ताष्ट्रीय फॉर्मेट और 5 विश्वकप, सर्कल फॉर्मेट में खेले गये थे।
भारत
इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत हार के साथ हुई। भारत को पहले ही मुकाबले में साउथ कोरिया ने 34-32 के मामूली अंतर से पछाड़ दिया पर कहते है ना गिर कर उठने वाला ही चैपिंयन होता है। भारत ने एक बार फिर टूर्नामेंट में वापसी करते हुए अपने बाकि मुकाबले में अपने विरोधियों को देशी कबड्डी का असली नमूना दिखा दिया। आज फाइनल के मुकाबले में भारत अपने चैपिंयन के ताज को फिर से सजाने के लिए उतरेगा। तो नजर डालते है भारत के अब तक के परफॉर्मेंस पर-
भारत | 32-34 | साउथ कोरिया |
भारत | 54-20 | ऑस्ट्रेलिया |
भारत | 57-20 | बांग्लादेश |
भारत | 74-20 | अर्जेंटीना |
भारत | 69-18 | इंग्लैंड |
भारत | 73-20 | थाईलैंड |
ईरान
वेस्ट एशिया कबड्डी का गढ़ माना जाने वाला ईरान शुरू से ही कबड्डी का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। पाकिस्तान के वर्ल्ड कप 2016 से हट जाने के बाद ईरान भारत के खिलाफ इस टाइटल का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी बन गया था। ईरान ने अपने लीग मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला हारा है। जिसमें ईरान को पोलैंड ने 41-25 के बड़े अंतर से हराया था। ईरान की वर्ल्ड कप की बात करें तो स्टैंडर्ड फॉर्मेट में खेले गये 2004 और 2007 के वर्ल्ड कप में ईरान रनरअप स्थान पर रहा है। ईरान के अब तक के परफॉर्मेंस पर एक नजर-
ईरान | 15-52 | यूएस |
ईरान | 23-64 | थाईलैंड |
ईरान | 28-33 | केन्या |
ईरान | 34-38 | जापान |
ईरान | 41-25 | पोलैंड |
ईरान | 22-28 | कोरिया |
तो आज के इस महामुकाबले के लिए हो हो जाईये तैयार। रात 8 बजे होने वाली चैपिंयन की जंग।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी