IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ेगी।
नई दिल्ली:
चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रनों पर रोक दिया।
दिल्ली के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। विजय शंकर 28 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए।
हर्षल पटेल ने 16 गेंदों में चार छक्के और एक चौके की मदद से तेजी से नाबाद 36 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी ने दो विकेट लिए। दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
LIVE अपडेट्स
#दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स इंडिय को 34 रन से हराया
# 12 गेंद पर जीत के लिए चाहिए 50 रन।
# आखरी 3 ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 57 रन चाहिए।
# 15 ओवर के बाद 94/4
# चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका, रैना वापस लौटे
#13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई ने 90 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए आखिरी 7 ओवर में 73 रन चाहिए।
# जीत के लिए चेन्नई को 54 गेंद पर 87 रन चाहिए।
# 10वें ओवर की आखरी गेंद पर रायडू आउट हो गए हैं। ुन्होंने 20 गेंद पर शानदार 50 रन की पारी खेली। स्कोर 70/2
# 8 ओवर में चेन्नी ने 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 12 ओवर में 113 रन चाहिए।
#शेन वाटसन लौटे पवेलियन, चेन्नई का पहला विकेट गिरा
# 6 ओवर में 44/0
# चेन्नई के सलामी बल्लेबाज बेहद स्लो बल्लेबाजी कर रहे हैं। 5 ओवर के बाद स्कोर 22/0
# 4 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 20/0
# 2 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 5/0
# पहले ओवर का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई का स्कोर 3/0
# 163 का लक्ष्य हासिल करने चेन्नई के बल्लेबाज शेन वाटसन और अंबाती रायडू मैदान पर आ गए हैं।
# दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई को दिया 163 रनों का लक्ष्य
# 18 ओवर के बाद स्कोर 130/5
# 15 ओवर का खेल हो गया है। 100 रन पूरे हो गए हैं। 5 विकेट दिल्ली ने को दिए हैं। अब आखिरी 5 ओवर में दिल्ली के बल्लेबाज़ ज्यादा से ज्यादा रन जुटाने की कोशिश करेंगे।
#ग्लेन मैक्सवेल आउट, दिल्ली डेयरडेविल्स का चौथा विकेट गिरा
# लुंगी नगीदी ने ओवर की आखिरी गेंद पर पंत को ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेज दिया है। यह दिल्ली को तीसरा झटका था। स्कोर 12 ओवर में 84/3
# दिल्ली को दूसरा झटका लग गया है। ऋषभ पंत 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 81/2
# 10 ओवर का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने बना लिए हैं 77 रन। दिल्ली का एक मात्र विकेट पृथ्वि शॉ के रूप में गिरा है। इस वक्त क्रीज पर पंत और अय्यर खेल रहे हैं।
# 8 ओवर का खेल खत्म हो गया है। अब स्कोर हुआ 55/1
# दिल्ली के इनिंग्स का पावर प्ले खत्म हो गया है। 6 ओवर के बाद दिल्ली 39/1
# पृथ्वि शॉ के आउट होने पर बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत आए हैं। स्कोर 5 ओवर के बाद 33/1
# पृथ्वी शॉ आउट हो गए हैं। उन्होंने 17 रन बनाए हैं। दिल्ली का स्कोर 24/1
# 4 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 24/0
# तीसरे ओवर में दिल्ली के बल्लेबाज रन रेट बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस ओवर में पृथ्वि शॉ ने 1 छक्का जड़ा। स्कोर 3 ओवर के बाद 18/0
# 2 ओवर के बाद स्कोर 9/0
# चेन्नई की तरफ से लुंगी नगीदी दूसरा ओवर डालने आए हैं। दिल्ली के बल्लेबाज लगातार बेहद धेर्य से खेल रहे हैं।
# पहला ओवर दीपक चहर ने बेहतरीन डाला है। इस ओवर से 5 रन आए
#श्रेयस अय्यर-पृथ्वी शॉ क्रीज पर, दिल्ली डेयरडेविल्स की पारी शुरू हो गया है। पहला ओवर दीपक चहर डाल रहे हैं।
# चेन्नई सुपर किंग्स- डेविड विली बाहर हुए उनकी जगह लुंगी एंगिडी टीम में वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स- जेसन रॉय की जगह मैक्सवेल और जूनियर डाला की जगह आवेश को शामिल किया गया है।
# चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगीदी, हरभजन सिंह, दीपक चहर और शार्दूल ठाकुर।
#दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, संदीप लामिछाने, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, आवेश खान और ट्रैंट बाउल्ट।
#चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत लिया है। चेन्नई ने पहले गेंदबाजी चुनी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी