रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर भाई शिवपाल ने खिलाया केक, खत्म हुई कुनबे में कलह!
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी कुंबे में कलह अब नाराज़गी मिटा एक साथ होती नज़र आ रही है।
नई दिल्ली:
2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी कुनबे में पिछले दो सालों से चल रही तकरार अब खत्म होती नज़र आ रही है।
इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन के दौरान इसकी एक झलक देखने को मिली। जब भाई रामगोपाल यादव से नाराज़ चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव उनके जन्मदिन के मौक़े पर एक साथ नज़र आये।
इतना ही नहीं दोनों ने साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और रामगोपाल यादव ने अपने भाई को केक भी खिलाया।
Ramgopal Yadav and Shivpal Yadav seen together at Ramgopal's birthday in Etawah yesterday. #samajwadiparty pic.twitter.com/NM9xSseiJl
— ANI UP (@ANINewsUP) June 29, 2018
गौरतलब है कि रामगोपाल यादव के 72 वें जन्मदिन का आयोजन होटल अमर आशियाना में किया गया था।
करीब दो साल बाद दोनों नेता एक साथ मंच पर दिखाई दिए। इस मौके पर पार्टी के कई नेता मौजूद रहें।
शिवपाल यादव ने कहा, 'परिवार में कोई विवाद नहीं है। प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ एक मंच पर आकर जनविरोधी सरकार को उखाड़ना होगा, इसलिए मनमुटाव भुलाकर सभी का साथ बहुत जरूरी है।'
हालांकि प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी या योजना को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें- नाराज़ शिक्षिका ने किया हंगामा, CM त्रिवेंद्र रावत ने किया सस्पेंड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार