राहत ! RBI के कर्मचारी नहीं जाएंगे दो दिवसीय हड़ताल पर, फैसले को टाला
रिजर्व बैंक के अफसर और कर्मचारियों हड़ताल पर फिलहाल नहीं जाएंगे। 4 और 5 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन इसे टाल दिया गया है।
नई दिल्ली:
रिजर्व बैंक के अफसर और कर्मचारियों ने सामूहिक हड़ताल पर जाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। रिजर्व बैंक कर्मियों के मंच ने 4 और 5 सितंबर को अवकाश पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन इसे अब टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड एंप्लॉइज (UFRBOE) ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरबीआई (RBI) के शीर्ष प्रबंधन से बातचीत के बाद सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला जनवरी 2019 के पहले सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया है।
अंशदायी भविष्य निधि (CPF) का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को पेंश योजना का लाभ लेने की छूट हासिल करने की मांग और साल 2012 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को अतिरिक्त भविष्य निधि (APF) का फायदा देने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले थे। आरबीआई ने इन दोनों मांगों पर विचार करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा है। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का इरादा फिलहाल टाल दिया है।
और पढ़ें : रुपए की गिरावट पर बोले जेटली, भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार
बताया जा रहा है कि आरबीआई के कर्मचारी अगर हड़ताल पर जाते तो इसका पूरा काम ठप हो जाता। फॉरेक्स और मनी मार्केट की ज्यादातर गतिविधियां लगभग बंद हो जातीं। बैंक की अल्पकालिक लेनदेन भी बंद रहता, जिसका असर कैश और कॉन्ट्रैक्ट दोनों सेग्मेंट में दिखता।वित्तीय लेनदेन भी प्रभावित हो सकता था।
और पढ़ें : 3.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एनपीए समाधान पर अंतिम निर्णय की आरबीआई की समयसीमा समाप्त
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट