बिहार : सीट बंटवारे पर एनडीए में घमासान जारी, रालोसपा नेता ने कहा- बीजेपी की गुलाम नहीं है पार्टी
पूर्व मंत्री और रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने शनिवार को कहा कि रालोसपा बीजेपी की गुलाम नहीं है।
पटना:
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता भले ही दावा कर रहे हैं कि एनडीए में कहीं कोई मतभेद नहीं है, लेकिन नेताओं के बयानों से यह दावा सच नहीं लगता। एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) ने यहां एक बार फिर बीजेपी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीट बंटवारे को लेकर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री और रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने शनिवार को कहा कि रालोसपा बीजेपी की गुलाम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सठिया गए हैं और अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है।
जहानाबाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि पार्टियों की क्षमता के अनुसार सीटों का बंटवारा होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी एक बार फिर विचार करेगी कि एनडीए के साथ रहना चाहिए या नहीं।
उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था की हालत को चिंताजनक बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल हो गए हैं, और उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है।
उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार सठिया गए हैं। उनके इस कार्यकाल में विकास ठप हो गया है और अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।'
रालोसपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार मात्र डेढ़ प्रतिशत वोट के नेता हैं, और इस कारण जद (यू) को रालोसपा से भी कम सीटें मिलनी चाहिए।
और पढ़ें : बिहार में कांग्रेस को मात देने के लिए BJP ने लगवाया नया पोस्टर, देखकर हो जाएंगे हैरान
गौरतलब है कि रालोसपा के नेता इसके पूर्व भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं। कुछ दिनों पहले रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी नीतीश को मुख्यमंत्री पद त्याग देने की नसीहत दी थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें