मालेगांव ब्लास्ट: 9 साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित
मालेगांव विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित 9 साल जेल में बिताने के बाद बुधवार को जेल से जमानत पर रिहा हुए।
highlights
- पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित 9 साल बाद जेल से बाहर आए
- सुप्रीम कोर्ट ने मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में सोमवार को दी थी जमानत
- मालेगांव ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी हैं पुरोहित, ब्लास्ट में 7 लोगों की हुई थी मौत
नई दिल्ली:
मालेगांव विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित 9 साल जेल में बिताने के बाद बुधवार को जेल से जमानत पर रिहा हुए।
उनकी आगवानी के लिए नवी मुंबई के तलोजा जेल सेना की गाड़ी पहुंची थी।
आपको बता दें की पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सेना में सूत्रों ने बताया था कि पुरोहित को एक सैन्य इकाई से संबद्ध किया जाएगा, हालांकि वह निलंबित ही रहेंगे।
पुरोहित गिरफ्तार किए जाने के बाद 20 जनवरी, 2009 से निलंबित चल रहे हैं।
#WATCH: Lt Col Shrikant Prasad Purohit released from Taloja jail in Navi Mumbai #MalegaonBlastCase pic.twitter.com/LLjfAuFuwu
— ANI (@ANI) August 23, 2017
सूत्रों ने बताया कि वह आगे भी निलंबित ही रहेंगे, लेकिन चूंकि उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया गया है, तो उन्हें सेना की एक इकाई से संबद्ध किया जाएगा।
मालेगांव विस्फोट मामले में पुरोहित को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। साल 2008 में हुए इस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वह जेल में नौ साल से हैं और इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
पुरोहित ने 25 अप्रैल के बंबई हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसने इस मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को तो जमानत दे दी थी, पर पुरोहित की याचिका खारिज कर दी थी।
और पढ़ें: पुरोहित को जमानत मिलने पर मोदी सरकार पर भड़के ओवैसी
महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी। जांच एजेंसियों ने पूर्व में इस विस्फोट के तार दक्षिणपंथी संगठन अभिनव भारत से जोड़े थे।
और पढ़ें: मोदी सरकार ने दिये संकेत, तीन तलाक पर नए कानून की जरूरत नहीं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी