logo-image

मध्य प्रदेशः कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश में कर्ज और फसल बर्बाद होने से किसानों की आत्महत्या करने का दौर थम नहीं रहा है। शनिवार रात नरसिंहपुर जिले के किसान रंजीत सिलावट (24) ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

Updated on: 19 Nov 2017, 09:03 PM

नरसिंहपुर:

मध्य प्रदेश में कर्ज और फसल बर्बाद होने से किसानों की आत्महत्या करने का दौर थम नहीं रहा है। शनिवार रात नरसिंहपुर जिले के किसान रंजीत सिलावट (24) ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। वह कर्ज और फसल की बर्बादी से बेहद तनाव में था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंजीत के परिजनों के अनुसार, रंजीत के पिता को कैंसर हो गया था, उनके उपचार पर बहुत रकम खर्च हुई। उपचार के लिए उसने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था।

दूसरी ओर उड़द की फसल भी बुरी तरह चौपट हो गई थी। लागत भी नहीं निकली, जिससे वह तनाव में था और उसने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

रंजीत के चचेरे भाई कनछेदी ने बताया कि पहले उड़द खराब हुई और उसके बाद धान बोई तो उसमें भी बड़ा नुकसान हो गया। इससे रंजीत तनाव में रहने लगा था।

सुआताल के थाना प्रभारी एस.एस. ठाकुर ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि रिमझिरी गांव के निवासी रंजीत नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ेंः मध्य प्रदेश के दमोह में किसान ने की आत्महत्या