Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के मुकाबले लूना-25 में कितना दम? दोनों की लैंडिंग में ये है फर्क
Chandrayaan-3: चंद्रयान के लिए 23-24 अगस्त लैंडिंग तारीख रखी गई है. ये तिथि लूना-25 के बिल्कुल आसपास की है, दुनिया भर की निगाहें दोनों अभियानों पर टिकीं
highlights
- चंद्रयान के लिए 23-24 अगस्त लैंडिंग तारीख रखी गई है
- लूना-25 का भार मात्र 1,750 किलोग्राम है
- चंद्रयान-3 के 3,800 किलोग्राम से काफी हल्का है
नई दिल्ली:
भारत का चंद्रयान-3 अपने आखिरी पड़ाव में है. यह चांद के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है. बताया जा रहा है कि अब लैंडर और रोवर के अलग होने की प्रक्रिया तेज होगी. इसके लिए गति को नियंत्रित करने की तैयारी हो रही है ताकि चांद पर साफ्ट लैंडिंग कराई जा सके. वहीं दूसरी तरफ रूस का लूना-25 भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी लैंडिंग तारीख की बात करें तो यह 21-23 अगस्त तय की गई. वहीं चंद्रयान के लिए 23-24 अगस्त लैंडिंग तारीख रखी गई है. ये तिथि बिल्कुल आसपास की है. दुनिया भर की निगाहें दोनों अभियानों पर टिकीं हुई हैं.
आपको बता दें कि चंद्रयान-3, भारत का चंद्रमा के लिए तीसरा मिशन है. इसकी यात्रा 14 जुलाई से शुरू हुई. इसने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक इंटर किया. इसरो 40 दिनों के अंदर सॉफ्ट लैंडिंग को तैयार है. वहीं लूना-25 को 10 अगस्त को अंतरिक्ष में भेजा गया. इसने चंद्रमा के लिए सीधे रास्ते को अपनाया है. इसकी लैंडिंग करीब 11 दिन में कराई जा रही है. पहली बार पांच दशक पहले यानि 1976 में सोवियत युग के समय लूना-24 मिशन को भेजा गया है. लूना-25 मिशन में उपयोग यान काफी हल्का है. इसके साथ ईंधन की बात करें तो इसमें भंडारण क्षमता भी ज्यादा है. इस वजह सेअपने गंतव्य तक छोटा रास्ता तय करने में वह सक्षम है.
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चंद्रयान- 3 के लिए आज का दिन अहम, लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल होंगे अलग, अगले हफ्ते चांद पर लैंडिंग
दोनों मिशन में क्या है अंतर?
दोनों मिशनों के अलग-अलग पहुंचने के समय का प्रमुख कारण ईंधन दक्षता है. लूना-25 का भार मात्र 1,750 किलोग्राम है. यह चंद्रयान-3 के 3,800 किलोग्राम से काफी हल्का है. भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अनुसार, यह कम द्रव्यमान लूना-25 को अधिक बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में सुगम बनाता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ के.सिवन के अनुसार, लूना-25 का अधिशेष ईंधन भंडारण, ईंधन दक्षता से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है. इस कारण वह अधिक सीधा मार्ग अपना पाया. इसकी तुलना में चंद्रयान-3 की ईंधन वहन क्षमता में रुकावट के कारण चंद्रमा तक अधिक घुमावदार मार्ग तय करने की जरूरत पड़ी है. डॉ के सिवन का कहना है कि लूना-25 की लैंडिंग से सामूहिक प्रतिबद्धता को बल मिलेगा. दोनों ही मिशनों का लक्ष्य दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचना है. दोनों की भागीदारी इस खोज को और अहम बनाएगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs RR Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच
-
T20 World Cup 2024 टीम में नहीं मिला SRH और LSG के एक भी खिलाड़ी को मौका, IPL के इस टीम का दबदबा
-
CSK vs PBKS Dream11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुने कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
May 2024 Panchak: आज से शुरू हुआ है गुरू पंचक, अगले 5 दिन ना करें कोई शुभ काम
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल