Republic Day 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण; जानें सभी नाम
Republic Day 2023, Mulayam Singh yadav got Posthumous Padm Vibhushan : गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बाद 6 लोगों को पद्म विभूषण ( 3 को मरणोपरांत), 9 लोगों को पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा है. पद्मश्री पाने वालों में से 4 लोगों को मरणोपरांत...
highlights
- भारत सरकार ने की पद्म पुरस्कारों की घोषणा
- 116 लोगों को मिले पद्म सम्मान
- कुल 7 लोगों को मरणोपरांत मिले सम्मान
नई दिल्ली:
Republic Day 2023, Mulayam Singh yadav got Posthumous Padm Vibhushan : गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बाद 6 लोगों को पद्म विभूषण ( 3 को मरणोपरांत), 9 लोगों को पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा है. पद्मश्री पाने वालों में से 4 लोगों को मरणोपरांत, जबकि 3 को संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. तीन लोगों में से अधिकतर में दो लोगों की जोड़ियां हैं, जिनका सम्मान एक ही बार गिना जाएगा. इन लोगों में मध्य प्रदेश के रमेश परमार एवं शांति परमार को संयुक्त रूप से ये सम्मान दिया गया है. वहीं, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है.
इन लोगों को मिला पद्म विभूषण सम्मान
मुलायम सिंह यादव और एसएम कृष्णा के अलावा प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत तथा प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन और प्रसिद्ध वैज्ञानिक श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. बता दें कि पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला देश का दूसरा सबसे उच्च नागरिक सम्मान है. भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान देश के लिए असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है. इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गई थी, जो भारत रत्न के बाद दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है. यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं.
इन्हें मिले पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मान
भारत सरकार ने कुमार मंगलम बिड़ला, सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा है. इसके अलावा 91 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया है.
लिस्ट में पढ़ें सभी के नाम...
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
Bangaram: एक्ट्रेस से फिल्म मेकर बनीं सामंथा रुथ प्रभु, नई फिल्म बंगाराम की अनाउंसमेंट
-
Maninee De Molestation: 7 साल की उम्र में एक्ट्रेस के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, अब बरसों बाद बयां किया दर्द
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा