बच्चों से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा मिले: मेनका गांधी
मेनका गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'मैं कठुआ में एक बच्ची से दुष्कर्म और हाल ही में बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों से बहुत व्यथित हूं।'
नई दिल्ली:
जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म पर लोगों के रोष के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंत्रालय बच्चों के साथ दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड की सजा के प्रावधान के लिए पॉस्को एक्ट में संशोधन की मांग पर विचार कर रहा है।
मेनका गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'मैं कठुआ में एक बच्ची से दुष्कर्म और हाल ही में बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों से बहुत व्यथित हूं।'
उन्होंने कहा, 'मैं और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉस्को) एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखेंगे, जिसके तहत 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान हो।'
Aap log(media) chaahte hain ki 2 minute mein karyavahi ho jaye, action is being taken by state govts. Also, we are contemplating an amendment in law which awards death penalty to rapists of minors below 12 years of age: Maneka Gandhi,Union Minister #UnnaoCase #KathuaCase pic.twitter.com/o0Xwtuo0f5
— ANI (@ANI) April 13, 2018
गौरतलब है कि जनवरी में कठुआ के रसाना गांव में बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में मास्टरमाइंड सांझी राम सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जांच से पता चला है कि बच्ची को मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया और उसे आठ दिनों तक भूखा रखकर नशीली दवाएं दी गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई।
जांच के मुताबिक, गांव में घुमंतू मुस्लिम समुदाय में खौफ पैदा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें- कठुआ गैंगरेप: बीजेपी-पीडीपी इस घिनौने जूर्म में भागीदार, खून से कीमत चुकाएंगे कश्मीरी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें