कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का गायब मंगलुरू विधायक आया वापस, कहा- सभी MLA's हमारे साथ
वापस आए विधायक खादेर के मुताबिक उनके अलावा दो और विधायक गायब थे जो जल्द ही वापस आ जाएंगे।
नई दिल्ली:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के ग़ायब चार विधायकों में से एक विधायक गुरुवार सुबह वापस आ गए हैं।
हालांकि वापस आए मंगलुरु से विधायक यूटी खादेर के मुताबिक उनके अलावा दो और विधायक गायब थे जो जल्द ही वापस आ जाएंगे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खादेर ने कहा, 'कांग्रेस के सभी विधायक साथ हैं, जहां तक दो विधायकों के अनुपस्थित होने की बात है तो वो भी आ जाएंगे। मैं भी मंगलुरू से वापस आया हूं।'
All MLAs are in contact, the two MLAs who are not present here right now will come, I also just came back from Mangaluru: Congress MLA Khader, outside Eagleton resort near Bengaluru pic.twitter.com/YshxJL6tX0
— ANI (@ANI) May 17, 2018
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि कांग्रेस के चार विधायक ग़ायब है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ख़रीद-फरोख़्त से बचाने के लिए अपने सभी विधायकों को ईगलटोन रिसॉर्ट में रखा है।
गुरुवार सुबह येदियुरप्पा के सीएम पद के शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल और सिद्धारमैया समेत अपने सभी विधायकों और नेताओं के साथ कर्नाटक विधानसौध के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रात भर चला संग्राम, जाने किसने क्या कहा?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी