अलीगढ़ की एक महिला ने लापता जेएनयू छात्र नजीब को अलीगढ़ में देखने का किया दावा
नजीब अहमद को लेकर अलीगढ़ की एक महिला ने दावा किया है कि वो नजीब के बारे में जानती है
नई दिल्ली:
लापता जेएनयू छात्र को ढूंढने के लिए जहां दिल्ली पुलिस दर-दर भटक रही है वहीं दूसरी तरफ नजीब अहमद को लेकर अलीगढ़ की एक महिला ने दावा किया है कि वो नजीब के बारे में जानती है।
सूत्रों के मुताबिक जेएनयू के माही मांडवी हॉस्टल में 14 नवंबर को आई एक चिट्ठी मिली है जिसमें उस महिला ने ये दावा किया है। नजीब अहमद को लिखी गई ये चिट्ठी छात्रावास अध्यक्ष अजीम को मिली थी।
महिला ने चिट्ठी में दावा किया है कि उसने नजीब को अलीगढ़ के बाजार में देखा था जहां उसने उसे आवाज भी लगाई लेकिन आवाज सुनने के बाद वो वहां कहीं छुप गया और फिर बाद में वहां से कहीं और चला गया। महिला ने चिट्ठी में उस जगह का जिक्र भी किया जहां उसने नजीब को देखा था।महिला के दिए पते पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें वहां ऐसा कोई सबूत भी नहीं मिला।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के जामिया में नजीब के आखिरी बार देखे जाने का दावा किया गया था जिसके बाद पुलिस ने उस ऑटो ड्राइवर से भी पूछताछ की थी कि जिसने नजीब अहमद को जामिया यूनिवर्सिटी छोड़ा था।
नजीब अहमद के लापता होने के बाद जेएनयू छात्रों ने कई जगह प्रदर्शन किया था जिसके बाद पुलिस ने नजीब का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा भी की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा