जम्मू में भूस्खलन से सात लोगों की मौत और 33 घायल
जम्मू में रविवार को भूस्खलन की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है।
नई दिल्ली:
जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि रियासी के सेहर बाबा इलाके में एक झरने के अंदर बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे, तभी भूस्खलन हो गया, जिससे लोग इसके नीचे दब गए।
जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक झरने के पास नहाने के लिए रुक गए। झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई।
चट्टान के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई उसमें से छह लोगों की पहचान हो चुकी है। छह लोग जम्मू जिला के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान सचिन कुमार, सन्नी कुमार, लकी, कमल शर्मा प्रीति गुप्ता और दर्शना देवी के रूप में हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के अशोक कुमार और उनका पांच साल का बेटा घायल में शामिल हैं। घायल लोगों को रियासी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सरकार ने मृतक परिवार को 4 लाख रूपये और घायल को 30 हजार रूपये मुआवजा देने का वादा किया है।
आर्मी और पुलिस द्वारा शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ घंटे बाद खत्म कर दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट