जीत के जश्न में मग्न बीजेपी, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट दिखती हार के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
highlights
- दिल्ली और गुजरात स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा है
- बीजेपी पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल शुरू हो गया है
नई दिल्ली:
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट दिखती हार के बाद दिल्ली और गुजरात स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
हालांकि, मतगणना के शुरुआती रुझानों में गुजरात में भाजपा पर कांग्रेस की बढ़त के रुख से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह था। कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में भी जश्न का माहौल था।
गुजरात में कांग्रेस की बढ़त के रुझानों से पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय में जुटने लगे लेकिन बाद के रुझानों में राज्य में भाजपा की जीत के संकेतों से यहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह स्पष्ट होने के बाद कि गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस मुख्यालय से निकलना शुरू हो गए।
दोपहर तक कांग्रेस कार्यालय में कोई प्रमुख नेता मौजूद नहीं था और जो मौजूद थे उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।
महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने हालांकि मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने गुजरात में अच्छी लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास एजेंडा के बजाए भावनात्मक रूप से मतदाताओं को लुभाया।
सातव ने संवाददाताओं को बताया, "मोदी को चुनाव अभियान के आखिरी दिन तक प्रचार करना पड़ा। इससे कांग्रेस के असल प्रदर्शन का पता चलता है।"
दूसरी ओर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को जीत की ओर बढ़ते देख दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। यहां पार्टी कार्यकर्ता ढोल और नगाड़ों की धुन पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
चुनावी रुझानों में गुजरात में पांचवी बार स्पष्ट तौर पर बीजेपी की सरकार बनते देख और हिमाचल में कमल खिलने की उम्मीदों से दोपहर से ही बीजेपी के कार्यकर्ता दिल्ली स्थित मुख्यालय में समूहों में पहुंचना शुरू हो गए।
पार्टी ने नतीजों की कवरेज के लिए तैयारियां की हुई हैं और पार्टी नेताओं की प्रतिक्रियाओं के मद्देनजर मीडिया के लिए टेंट लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा- विराट-अनुष्का को मीडिया का सामना करना ही होगा
कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट