गोपाल बागले बने विदेश मंत्रालय के नये प्रवक्ता, विकास स्वरूप का लिया स्थान
गोपाल बागले को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले बागले विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान मामलों के संयुक्त सचिव थे।
नई दिल्ली:
गोपाल बागले को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने विकास स्वरूप का स्थान लिया है जिन्हें कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले बागले विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान मामलों के संयुक्त सचिव थे।
स्वरूप ने बागले का स्वागत करते हुए कहा, 'मैं मेरा स्थान ले रहे गोपाल बागले को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह विदेश मंत्रालय के कम्युनिकेशंस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही रूप में नए स्तर पर ले जाएंगे।'
1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी बागले ने अपने करियर में कई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। बागले हिंदू, ऊर्दू, अंग्रेजी, नेपाली और रूसी भाषा भी जानते हैं।
I wish my successor Gopal Baglay all the best for the new assignment. He will take MEA communications to the next level, online & offline! pic.twitter.com/kNPNXAsAxJ
— Gopal Baglay (@MEAIndia) February 27, 2017
इससे पहले बागले 2011 से 2014 के बीच पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त भी रह चुके हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें