Eid 2017: ईद के जश्न में डूबा पूरा देश, बाजार हुए गुलजार
रमजान खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है। कल पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।
नई दिल्ली:
मुस्लिम धर्म में रमजान सबसे पवित्र महीना माना जाता है और यह एक तरह का पर्व होता है जो इस्लामी कैलेन्डर के नौवें महीने में मनाया जाता है। रमजान खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है। कल पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। कतर, मलेशिया,सऊदी अरब और अन्यद देशों में आज ईद मनाई जाएगी। चांद के दिखने पर ईद मनाई जाती है कई बार देश के अलग अलग दिन ईद मनाई जाती है। ईद की तैयारियों में लोग जोर-शोर से लगे हुए हैं।
Eid 2017: चांद के दीदार होने पर कल पूरे देश में मनाई जाएगी ईद
पुरुष कपड़ों और महिलाएं श्रृंगार के सामान के साथ-साथ चूड़ियों की जमकर खरीददारी कर रही हैं। चौक एवं बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कपड़ों की दुकानें तरह-तरह के डिजाइनों के कपड़ों से सजे हुए हैं।
रमजान पर्व के दौरान जहां सेवई एवं सूतफेनी की बिक्री पूरे माह होती है। इन दिनों लाला बाजार, पीलू तले, जीटी रोड सहित अन्य स्थानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवइयों से बाजार सजा हुआ है।
रमजान के 21 रोजे पूरे हो चुके हैं। रमजान का आखिरी जुमा (अलविदा) 23 जून को मनाया जाना है, जिसे लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। वहीं अलविदा को लेकर मस्जिदों में भी तैयारी शुरू हो गई है।
कपड़ों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। फिल्म व धारावाहिक में कलाकारों द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों की जमकर मांग है, जिसको पूरा करने में दुकानदार जुटे हुए हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 2 May 2024: क्या है 2 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Love Rashifal 2 May 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल
-
May 2024 Career Rashifal: मई में इन 5 लोगों का चमक जाएगा करियर, मिलेगी जोरदार सफलता
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल