logo-image

दिल्ली-हरियाणा में भूकंप के जोरदार झटके, रोहतक में दोबारा हुआ महसूस

शुक्रवार की सूबह दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

Updated on: 02 Jun 2017, 11:00 AM

नई दिल्ली:

आज (शुक्रवार) सुबह दिल्ली एनसीआर में तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहला झटका सुबह 4.28 करीब महसूस किया गया था जिसमें भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। इसके बाद सुबह 8.13 बजे दोबारा हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रोहतक में महसूस किया गया यह झटका दूसरा था। 

दूसरे झटके में भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। बता दें कि इससे पहले सुबह आए भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 10 किमी नीचे था। जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।