logo-image

Desh Ki Bahas : हिजाब पर बवाल है क्योंकि वोट का सवाल है?

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को आदेश दिया कि अंतिम आदेश तक छात्रों के लिए किसी भी धार्मिक प्रतीक की अनुमति नहीं है. अदालत के इस अंतरिम आदेश के बाद अब स्कूल-कॉलेजों में हिजाब और भगवा शॉल दोनों का उपयोग बंद करना होगा.

Updated on: 10 Feb 2022, 08:09 PM

नई दिल्ली:

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को आदेश दिया कि अंतिम आदेश तक छात्रों के लिए किसी भी धार्मिक प्रतीक की अनुमति नहीं है. अदालत के इस अंतरिम आदेश के बाद अब स्कूल-कॉलेजों में हिजाब और भगवा शॉल दोनों का उपयोग बंद करना होगा. मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस. दीक्षित और न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्नेसा मोहियुद्दीन की तीन सदस्यीय पीठ ने अंतरिम आदेश दिया. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, हम हिजाब विवाद के मामले में अंतरिम आदेश देना चाहते हैं. हम हर दिन मामले की सुनवाई करेंगे. हिजाब पर बवाल है क्योंकि वोट का सवाल है? न्यूज नेशन पर देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  1. ऐसा नहीं है कि कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन है : मालविका अविनाश, प्रवक्ता, BJP
  2. जिस स्कूल से विवाद शुरू हुआ है वहां पिछले एक महीने से हिजाब पहनने का विवाद शुरू हुआ है : मालविका अविनाश, प्रवक्ता, BJP
  3. जब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार थी तब उन्होंने ड्रेस रूल्स बनाई थी : मालविका अविनाश, प्रवक्ता, BJP
  4. कॉलेज के यूनिफार्म कोड सभी को मानना पड़ेगा : मालविका अविनाश, प्रवक्ता, BJP
  5. कानून के तहत जिन स्कूलों में ड्रेस कोड नहीं है वो भी ड्रेस कोड रख सकते हैं : अंबर जैदी, सामाजिक कार्यकर्ता
  6. आपके लिए बुर्का पहनने वाली महिलाएं ही मुस्लिम हैं : अंबर जैदी, सामाजिक कार्यकर्ता
  7. अगर राइट टू एजुकेशन है तो राइट टू एक्सप्रेशन भी है : अंबर जैदी, सामाजिक कार्यकर्ता
  8. स्कूलों में यूनिफार्म इसलिए रखा जाता है, ताकि बच्चों में समानता हो : प्रीति पांडे, राजनीतिक विश्लेषक
  9. अगर ये हिंदू राष्ट्र नहीं है तो ये मुस्लिम राष्ट्र भी नहीं है : प्रीति पांडे, राजनीतिक विश्लेषक
  10. कई देशों में तो बुर्का बैन है : प्रीति पांडे, राजनीतिक विश्लेषक
  11. बीजेपी की कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना है : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  12. बीजेपी मुख्य मुद्दों से दिमाग डायवर्ट करना चाहती है : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  13. बीजेपी के नेता हमारी आवाज को संसद में भी रोकने की कोशिश करते हैं : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  14. हिजाब विवाद पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  15. प्रियंका गांधी ने कहा है कि लड़कियों को अपने मनमुताबिक ड्रेन पहनने की छूट है : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  16. किसे कौन सा ड्रेस पहनना है उसे वह खुद तय करेगा, ये सरकार तय नहीं करेगी : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  17. विविधता में एकता के रूप में भारतवर्ष को विश्व में जाना जाता है : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  18. कानून सबके लिए एक समान होना चाहिए : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  19. हिजाब विवाद बीजेपी के लिए चुनावी एजेंडा है : चरण सिंह सापरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  20. हिजाब पहनी कई लड़कियों ने गोल्ड मेडल भी हासिल किए हैं : डॉ. शोएब जमई, अध्यक्ष, IMF
  21. पूरी दुनिया में हिजाब पहनकर लड़कियों ने अपने देश का नाम रोशन किया है : डॉ. शोएब जमई, अध्यक्ष, IMF
  22. 1983 एक्ट के तहत कर्नाटक में सिर्फ 10वीं तक के लिए ड्रेस कोड है : डॉ. शोएब जमई, अध्यक्ष, IMF
  23. रूल्स मानने या न मानने की बात तो अलग है : जेबा खान, राजनीतिक विश्लेषक 
  24. एक ट्रेंड चल गया है कि स्कूल-कॉलेज में जाने वाली लड़कियां फेस कवर करके जाती हैं : जेबा खान, राजनीतिक विश्लेषक 
  25. स्कूटी में लड़कियां फेस ढककर बैठती हैं, ये एक तरह से हिजाब हो गया है : जेबा खान, राजनीतिक विश्लेषक 
  26. संविधान में मनमुताबिक ड्रेस पहन का अधिकार : जेबा खान, राजनीतिक विश्लेषक 
  27. कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने कहा है कि हमारी महिलाएं हिजाब नहीं निकालेंगी : शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  28. ड्रेस कोड तो स्कूल प्रशासन तय करेगा : शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  29. कर्नाटक हाईकोर्ट में मुकदमा कौन लड़ता है? : शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  30. जब केरल में हिजाब पर बैन लगा था तब कांग्रेस ने क्यों नहीं विरोध किया : शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  31. 17 वर्षों तक चलती क्लास में हिजाब पहनने का रूल्स नहीं था : शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  32. कुरान में हिजाब की क्या परिभाषा है : शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
  33. कर्नाटक के किसी कॉलेज में कोई लड़की हिजाब पहनकर नहीं आती थी : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  34. जिस दिन लड़कियां हिजाब पहनकर आई उसी दिन कॉलेज प्रशासन ने उन्हें टोका : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  35. 1983 कर्नाटक एजुकेशन एक्स के अनुसार, स्कूल-कॉलेजों के पास यूनिफार्म कोड तय करने का अधिकार है : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  36. यूनिफॉर्म डालकर कॉलेज आना पड़ेगा : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  37. पहले हिजाब पहनकर नहीं आती थीं लड़कियां : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  38. हिजाब को लेकर लड़कियों को भड़काया गया : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  39. गृह मंत्रालय को भी मामले की जानकारी दी गई : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  40. लड़कियां दिसंबर तक बिना हिजाब के आ रही थीं : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक
  41. पीएफआई और एसडीएफआई ने लड़कियों को भड़काया : बीसी नागेश, शिक्षा मंत्री, कर्नाटक