जेल में राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जा सकता है रोहतक
बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की है।
highlights
- रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की
- सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई से डॉक्टरों सहित 5 सदस्यों का दल जेल पहुंचा
नई दिल्ली:
बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की है।
सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई से डॉक्टरों सहित 5 सदस्यों का दल जेल पहुंचा। माना जा रहा है कि राम रहीम को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया जा सकता है।
यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि राम रहीम किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य जांच के लिए पांच डॉक्टरों का समूह जेल परिसर गया था।
इस बीच पीजीआईएमएस मेडिकल कॉलेज के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
डेरा में खत्म दूसरे दिन का तलाशी अभियान, गुरमीत के गुफा की हुई जांच
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने शनिवार को उसकी जांच की और उसे स्वस्थ पाया। डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया कि अभी तत्काल उसे अस्पताल ले जाने की कोई जरूरत नहीं है।
इससे पहले राम रहीम ने 28 अगस्त को सजा सुनाए जाने के बाद खराब स्वास्थ्य की शिकायत की थी लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे स्वस्थ्य पाया था। उल्लेखनीय है कि राम रहीम बलात्कार के दो मामलों में 20 वर्ष जेल की सजा काट रहा है।
जम्मू-कश्मीर: राजनाथ के दौरे के बीच अनंतनाग और शोपियां में आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें