logo-image

दिल्ली-एनसीआर में आज छाये रहेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने आज आंशिक रुप से बादल छाये रहने की संभावना जताई है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Updated on: 12 May 2018, 09:58 AM

नई दिल्ली:

मौसम विभाग ने आज आंशिक रुप से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहने की संभावना जताई है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही रात में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी आशंका है।

शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्लीवासियों के लिए सबसे गर्म दिन था। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री ऊपर था।

और पढ़ेंः सीएम योगी आदित्यनाथ 'जनकपुर-अयोध्या' बस सेवा की करेंगे अगवानी, रीता बहुगुणा जोशी भी होंगी मौजूद