logo-image

चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, देखें फोटोज

सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि फोटोज चंद्रयान-3 मिशन की है.

Updated on: 12 Jul 2023, 04:49 PM

नई दिल्ली:

इसरो ने 11 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की रिहर्सल पूरी कर ली है. अब मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे शुरू किया जाएगा. इस मिशन के माध्यम से भारतीय चंद्रमा अन्वेषण की एक पहल है, जो इसरो द्वारा किए गए अंतरिक्ष अभियानों की एक नंबर होगी. चंद्रयान-3 की नवीनतम किस्त में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, एक प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर मिशन है. इस मिशन पर इसरो का पूरा फोकस है. इन सबके बीच कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये सभी तस्वीरें चंद्रयान-3 की हैं.

इस खबर को भी पढ़ें- भारत रचेगा इतिहास! पूरी तरह से तैयार है मिशन 'चंद्रयान-3'... ये है खुफिया प्लानिंग

चंद्रयान-3 मिशन की तस्वीरें वायरल
हमने आपके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आप रॉकेट लॉन्चर और चंद्रयान मिशन से जुड़े सभी सिस्टम देख सकते हैं. हालांकि, आपको बता दें कि ये वाकई चंद्रयान मिशन से जुड़ी तस्वीरें हैं या नहीं, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते. आपको बता दें कि इसरो की ओर से 14 जुलाई की तारीख तय की गई है. चंद्रयान मिशन-3 चंद्रयान मिशन-2 का ही रूप है. 

आखिर यह मिशन क्यों जरुरी है? 
2019 में चंद्रयान-2 मिशन फेल होने के बाद इसरो तीन साल बाद दोबारा चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने जा रहा है. आपको बता दें कि इसरो का लक्ष्य चंद्रमा पर लैंड रोवर को उतारना है. दुनिया तेजी से बदल रही है, ऐसे में चंद्रमा के बारे में जानना जरूरी है. चंद्रमा और पृथ्वी के बीच और संबंध हैं इसलिए चंद्रमा पर होने वाली सभी गतिविधियों को जानना जरूरी है. चंद्रमा के कारण ही पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं. वही इसरो मंगल मिशन के लिए चंद्रमा को आधार केंद्र बना सकता है. इसके साथ ही इसरो विश्व में अंतरिक्ष केंद्र में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है.