कावेरी जल विवाद पर पूर्व पीएम देवेगौड़ा की हड़ताल ख़त्म
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा शनिवार सुबह इस मांग के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे कि कावेरी के पानी बंटवारे पर जारी विवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दखल करना चाहिए।
नई दिल्ली:
जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो देवेगौड़ा शनिवार सुबह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे थे । लेकिन शाम होते-होते केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा और अनंत कुमार से आश्वासन मिलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी।
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा शनिवार सुबह इस मांग के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे कि कावेरी के पानी बंटवारे पर जारी विवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दखल करना चाहिए।
और पढ़ें: कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक के सीएम ने SC के फ़ैसले को मानने से किया इनकार
जिसके बाद केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा और अनंत कुमार ने बेंगलुरु में देवेगौड़ा को भरोसा दिलाया है कि प्रधानमंत्री मोदी कावेरी नदी जल विवाद मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।
देवेगौड़ा ने कहा, ''मैं न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठा रहा हूं लेकिन इससे पहले मॉनिटरिंग कमेटी को दोनों राज्यों में जाने दीजिए और तय करने दीजिए कि पानी पर्याप्त मात्रा में है या नहीं।''
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें