logo-image

बेंगलुरू में चीन के नागरिक पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरू में शनिवार देर रात पांच लोगों ने एक चीनी नागरिक पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on: 31 Jul 2017, 09:20 AM

नई दिल्ली:

बेंगलुरू में शनिवार देर रात पांच लोगों ने एक चीनी नागरिक पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनेस डील के लिए बेंगलुरू आए चीनी शख्स की पहचान यान के रूप में हुई है। यान बेंगलुरू के इंदिरानगर में कैब का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार हमलावर लूट के इरादे से आए और चाकू से हमला किया।

खबर के मुताबित हमलावरों ने यान से लूट की कोशिश की थी। जिसपर उन्होंने विरोध जताया, जिसके बाद हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल यान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके चेहरे पर गहरा जख्म है।

और पढ़ें: चीनी सीपीईसी के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान में जोरदार प्रदर्शन