logo-image

भारतीय मजदूर संघ की बैंक यूनियन NOBW/NOBO 8 और 9 जनवरी 2019 की बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होगी

क्योंकि भारतीय मजदूर संघ 8 और 9 जनवरी 2019 की प्रस्तावित केंद्रीय श्रम संगठनों की हड़ताल में शामिल नहीं है.

Updated on: 07 Jan 2019, 03:05 PM

नई दिल्ली:

भारतीय मजदूर संघ (BMS) का औद्योगिक महासंघ नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स/ऑफ़िसर्स (NOBW)/NOBO 8 और 9 जनवरी 2019 की प्रस्तावित बैंक हड़ताल जो कि वाम समर्थित बैंक यूनियंस ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने वाम समर्थित केंद्रीय श्रम संगठनों के समर्थन में बुलाई है में भाग नहीं लेगा.

क्योंकि भारतीय मजदूर संघ 8 और 9 जनवरी 2019 की प्रस्तावित केंद्रीय श्रम संगठनों की हड़ताल में शामिल नहीं है. इसका औद्योगिक महासंघ नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स/ऑफ़िसर्स और इससे संबंधित पब्लिक सेक्टर बैंक, प्राइवेट सेक्टर बैंक, ग्रामीण बैंक और कोऑपरेटिव बैंक की यूनियने भी इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगी.

यह भी पढ़ें- बैंक कर्मचारी फिर जाएंगे हड़ताल पर, जल्दी निपटा लें अपना काम

यह एक राजनीतिक हड़ताल है और इसका बैंक कर्मचारियों के मुद्दों से कोई वास्ता नहीं है. बैंक कर्मचारियों की 9 यूनियन जो की यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की घटक हैं, में से मात्र 2 यूनियनों AIBEA और BEFI ने ही 8 और 9 जनवरी 2019, 2 दिन की हड़ताल का आह्वाहन किया है.

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (UFBU) पहले से ही वर्ष 2018 में बैंक कर्मचारियों के मुद्दों सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय और बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते को जल्दी लागू करने के लिए दो बार हड़ताल कर चुका है. क्योंकि यह प्रस्तावित हड़ताल एक राजनीतिक हड़ताल है और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की बाकि सात यूनियंस ने इसमें शामिल होने के लिए अपनी सहमति भी नहीं दी है.