अंबेडकर के बाद यूपी में गांधी जी भी हुए 'भगवा', प्रतिमा का रंग बदलने पर शाहजहांपुर में गांव वालों ने जतायी नाराजगी
उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों और पुलिस थानों के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों और पुलिस थानों के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है। शाहजहांपुर में बापू की प्रतिमा को भगवा रंग में देख कर लोग सकते में आ गए। प्रतिमा पर भगवा रंग चढ़ाए जाने को लेकर शाहजहांपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। इसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।'
वहीं दूसरी तरफ शाहजहांपुर के जिस ढाका घनश्यामपुर गांव में महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगाया है उसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। इस गांव में करीब 20 सालों से गांधी जी की प्रतिमा लगी हुई है और रातों रात इस पर भगवा रंग चढ़ाए जाने को लेकर लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पहले यह प्रतिमा सफेद रंग में रंगी हुई थी।
A statue of Mahatma Gandhi has been painted saffron in a village in Shahjahanpur. Bacchu Singh Additional District Magistrate says,"We are investigating the matter, proper action will be taken." pic.twitter.com/Gf3qlonotN
— ANI UP (@ANINewsUP) 2 August 2018
गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के बदायूं में ही कुंवर गांव में लगे संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को भी भगवा रंग में रंग दिया गया था। इस पर तेज विरोध होने के बाद फिर से मूर्ति को नीले रंग में रंगा गया था।
और पढ़ें: TMC सांसद का BJP पर वार, कहा- 'सुपर इमरजेंसी' जैसे हालात
खासबात यह है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही सरकारी इमारतों से लेकर पुलिस क्वार्टर और दफ्तरों से लेकर हज हाउस की दीवार तक को भगवा रंग में रंग दिया गया था। विपक्षी दल इसे लेकर योगी सरकार पर हमलावर रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें