कर्नाटक: कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण आज, बीजेपी मनाएगी 'जनादेश विरोधी दिवस'
कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में इसे 'जन विरोधी जनादेश दिन' के रूप में मनाएगी।
बेंगलुरू:
कर्नाटक में जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एच डी कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में इसे 'जनादेश विरोधी दिवस' के रूप में मनाएगी।
मंगलवार को एक बयान में बीजेपी ने कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को 'अपवित्र' बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने 'जनादेश को हाईजैक' कर लिया।
बयान के अनुसार, 'कांग्रेस और जेडीएस ने एक अपवित्र गठबंधन बनाया और जनादेश को हाईजैक कर लिया। 23 मई को अपवित्र गठबंधन की सरकार बनाने वाली है इसलिए बीजेपी इस दिन 'जनविरोधी जनादेश दिवस' के रूप में मनाएगी।'
बयान में यह भी कहा गया है राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ता काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन करेंगे।
बयान के मुताबिक, 'बीजेपी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा सुबह 11:15 बजे आनंद राव सर्किल में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। राज्य महासचिव शोभा करांदलाजे, अरविंद लिंबावली, आर अशोक, एन रवि कुमार, पी सी मोहन, सदाशिव और कई पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन हिस्सा लेंगे।'
बुधवार को शाम 4:30 बजे एच डी कुमारस्वामी कई बड़े नेताओं की उपस्थिति में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एम के स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के शामिल होने की संभावना है।
और पढ़ें: वेदांता कॉपर प्लांट के खिलाफ हिंसक हुआ विरोध-प्रदर्शन, 9 की मौत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी