यूपी : कासगंज हिंसा के विरोध में आगरा में VHP ने निकाली तिरंगा यात्रा, सामने आया एक और वीडियो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता 'तिरंगा यात्रा' निकाल रहे है। वीएचपी ने यह तिरंगा यात्रा 26 जनवरी के दिन कासगंज में हुई हिंसा के विरोध में आयोजित की है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता 'तिरंगा यात्रा' निकाल रहे है।
विहिप की यह यात्रा कासगंज में मारे गए चंदन गुप्ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाली गई है।
यात्रा को निकाले जाने के बारे में पुलिस से मंजूरी लिए जाने को लेकर पूछे जाने पर ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री मनोज ने कहा, 'तिरंगा यात्रा के लिए प्रशासन की अनुमित की क्या जरूरत है। प्रशासन हमारा है।'
आगरा के शहीद स्मारक से होती हुई यह यात्रा कलेक्ट्रेट तक जाएगी। तिरंगा यात्रा को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।
वीएचपी नेता और उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा है कि आने वाले दिनों में तिरंगा यात्रा आगरा के साथ-साथ अलीगढ़ और बरेली में भी निकाली जाएगी।
Vishwa Hindu Parishad takes out 'Tiranga Yatra' in #Agra pic.twitter.com/dJMKI31L3K
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2018
यह यात्रा आगरा के नामेर चौराहे से शुरू की गई है जहां पर भारत माता की प्रतिमा मौजूद है। आगरा के अलावा फिरोजाबाद में भी तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है। इस बीच कासगंज हिंसा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लहराते हुए नजर आ रहा है।
हालांकि अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कासंगज में गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसे राजनीतिक रूप देने का मन बना लिया है।
कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा से उपजे तनाव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कासगंज जाने वाले प्रतिनिधिमंडल को जाने से रोक दिया है।
यह भी पढ़ें: शोपियां में फायरिंग के दौरान घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे FIR में नामजद मेजर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी