कासगंज में सामान्य हुई स्थिति, लोगों ने कहा- प्रशासन आगे न होने दे ऐसी घटनाएं
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी की रैली पर हुई पत्थरबाजी और झड़प के बाद तनाव की स्थिति में अब सुधार आ रहा है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी की रैली पर हुई पत्थरबाजी और झड़प के बाद तनाव की स्थिति में अब सुधार आ रहा है। यहां के रहवासियों का कहना है कि प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न होने पाए।
हिंसा में मृत चंदन के मुख्य आरोपी की भी पुलिस ने पहचान कर ली है, पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी शकील के घर पर छापामार कार्रवाई भी की थी। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस को आरोपी के घर से देसी बम और पिस्टल जैसे खतरनाक हथियार मिले हैं। पुलिस ने अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में तीन CM जेल में सड़ रहे, युवाओं के सहयोग से आगे भी जारी रहेगी लड़ाई - PM
आईजी संजीव कुमार ने कहा, 'अब तक हत्या के आरोप में 32 लोगों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा 51 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। आज कोई घटना नहीं हुई, स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस बलों को तैनात किया गया है।'
दूसरी तरफ उप्रदवियों ने रविवार को एक दुकान में आग लगा दी थी। कासगंज हिंसा मामले में पुलिस ने अबतक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी वहां धारा 144 लागू है और दूसरे जिलों से सटे सीमा को सील कर दिया गया है।
यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, 'फ़िलहाल कासगंज में स्थिति काबू में है। पिछले कुछ घंटों में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। पट्रोलिंग की जा रही है और काफी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'
और पढ़ें: बंगाल उप-चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगी सीधी टक्कर!
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तनावपूर्ण इलाकों में आज शाम 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है, ताकि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैल सके।
प्रधान सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने कहा, 'दो मामले कल (शुक्रवार) दर्ज किए गए थे। दो मामलों में नौ गिरफ्तारियां हुई है , 40 अतिरिक्त निवारक गिरफ्तार किए गए हैं।'
उन्होंने कहा, 'पीएसी और 1 आरएएफ की पांच कंपनियां शुक्रवार को अतिरिक्त सिविल पुलिस अधिकारियों / पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच गईं थी। आरएएफ की एक और कंपनी आज वहां पहुंच गई है।
पुलिस ने कासगंज में सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
और पढ़ें: सिफारिश के बिना पद्म पुरस्कार मिलने लगे हैं : मोदी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी