अटल बिहारी वाजपेयी ने 1980 में कहा था, अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर छाई हुई है।
नई दिल्ली:
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर छाई हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि 1980 में एक जनसभा में उनकी मौजूदगी में वाजपेयी ने कहा था कि कमल (बीजेपी का चुनाव चिह्न) खिलेगा।
राम नाइक उस दौरान पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख थे।
राम नाइक ने कहा, 'रैली में अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।'
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने ‘पीटीआई’ से कहा, 'उनके ऐसा कहते ही दर्शकों ने नारा लगाया -अगली बारी, अटल बिहारी।'
राम नाइक ने कहा कि भाजपा महाधिवेशन के आयोजकों को कार्यक्रमों में बहुत अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं थी।
और पढ़ें: वाजपेयी एक ऐसा नेता जिन्होंने 34 पार्टियों की मदद से पहली बार चलाई पांच साल NDA सरकार
उन्होंने कहा, 'करीब 58,000 से अधिक लोग शामिल हुए। यह आंकड़ा उम्मीद से बहुत अधिक था।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी