आंधी-तूफान की चेतावनी: चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी आने की संभावना है।
चंडीगढ़/हिमाचल प्र:
भारतीय मौसम विभाग ने 7 और 8 मई को हरियाणा सहित 13 राज्यों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो रही है तो वहीं चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के झमाझम बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां का तापमान गिर गया है।
#Visuals of fresh snowfall from Keylong valley of Lahaul-Spiti district #HimachalPradesh pic.twitter.com/HiXEp9e8vY
— ANI (@ANI) May 7, 2018
#WATCH: Keylong in Lahul-Spiti district of Himachal Pradesh receive fresh snowfall. pic.twitter.com/qFlhzxBsf1
— ANI (@ANI) May 7, 2018
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 से 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में सोमवार से बुधवार तक तूफान, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है।
हरियाणा में स्कूल बंद
मौसम विभाग की तरफ से जारी तूफान की चेतावनी के बाद पंजाब और हरियाणा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य में स्कूलों को दो दिन (सोमवार और मंगलवार) तक के लिए बंद कर दिया गया है। कुछ निजी स्कूलों को भी दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
Schools in Panchkula closed for students after #Haryana Education Minister Ram Bilas Sharma directed all government and private schools in the state to remain closed on 7th and 8th May in view of rain and thunderstorm warning by India Meteorological Department pic.twitter.com/32Hdx5WHER
— ANI (@ANI) May 7, 2018
13 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
गृह मंत्रालय के अनुसार, देश भर के करीब 13 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही पंजाब और उससे सटे राज्यों में तेज आंधी की भी संभावना है।
इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी आने की संभावना है।
अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी और तूफान आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: हवाई में ज्वालामुखी विस्फोट से 26 घर नष्ट, 60 मीटर तक उठा लावा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी