logo-image

मिस्र में चर्च पर आतंकी हमला, 10 ईसाईयों की मौत

मिस्र की राजधानी काहिरा में हुए बम धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Updated on: 30 Dec 2017, 07:19 AM

highlights

  • मिस्र की राजधानी काहिरा में हुए बम धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं
  • हमला हेलवान इलाके में मर मीना चर्च के बाहर हुआ जब एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी

नई दिल्ली:

मिस्र की राजधानी काहिरा में हुए बम धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला हेलवान इलाके में मर मीना चर्च के बाहर हुआ जब एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

हमले में मरने वालों में आठ कॉप्टिक ईसाई शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने एक हमलावार को मार गिराया है।

मिस्र की सरकारी एजेंसी मीना के मुताबिक एक अन्य बंदूकधारी वारदात की जगह से भागने में सफल रहा। मंत्रालय ने कहा कि घायलों में दो महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि हमले के वक्त कॉप्टिक ईसाई नए साल का जश्न मना रहे थे। वहीं रुढ़िवादी ईसाई 7 जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं।

मिस्र के कॉप्टिक ईसाई अल्पसंख्यक हैं और उन्हें लगातार इस्लामी आतंकी निशाना बनाते रहते हैं। पिछले साल भी मिस्र में हुए आतंकी हमले में 100 से अधिक कॉप्टिक ईसाईयों की मौत हो चुकी है।

और पढ़ें: पाक बोला, CPEC में बाधा डालने के भारत के मंसूबे को नाकाम किया जाएगा