अफगानिस्तान: तालिबान ने दिखाई बर्बरता, 70 लोगों को किडनैप कर 7 की हत्या की
दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान ने बीते चार दिनों में 70 अफगान लोगों का अपहरण किया है। अपहरण के बाद इनमें से सात की हत्या कर दी गई है।
नई दिल्ली:
दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान ने बीते चार दिनों में 70 अफगान लोगों का अपहरण किया है। अपहरण के बाद इनमें से सात की हत्या कर दी गई है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता समीम खपलवक ने कहा, 'सभी अपहरण किए गए लोग शाह वली खोस्त जिले के रहने वाले हैं, इसमें से सात की तालिबानियों ने शनिवार को हत्या कर दी।'
प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान ने कई लोगों को रिहा कर दिया लेकिन 33 लोग को बंधक बना लिया। यह अपहरण तालिबानियों और अफगान सैनिकों के बीच उरुजगन और कंधार को जोड़ने वाले मार्ग पर संघर्ष के बाद किए गए। इसमें कई तालिबानी हताहत हुए हैं।
और पढ़ें: रूस ने जाहिर की इच्छा, भारत को बेचेगा हाईटेक लड़ाकू विमान MIG-35
हालांकि, खपलवक ने तालिबान या अफगान बलों के हताहतों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि बंधकों के रिहाई के लिए बचाव अभियान चल रहा है। बीते सप्ताह तालिबानियों ने सात लोगों की हत्या कर दी थी और देश के पश्चिमी भाग के फराह प्रांत में राजमार्ग से छह लोगों का अपहरण कर लिया।
जनवरी 2015 में नाटो के युद्धक अभियान के खत्म होने के बाद से अफगानिस्तान अपने सबसे हिंसक दौर से गुजर रहा है। नाटो के मिशन के खत्म होने के बाद से अफगानिस्तान के कई इलाकों में विद्रोहियों का नियंत्रण बढ़ रहा है।
और पढ़ें: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विदाई समारोह में सांसदों को दी सदन की गरिमा कायम रखने की नसीहत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी