PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट के लिए कांग्रेस की दिव्या स्पंदना पर देशद्रोह का केस दर्ज
कांग्रेस की पूर्व सांसद और सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देश द्रोह का मामला दर्ज कराया गया है
नई दिल्ली:
कांग्रेस की पूर्व सांसद और सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देश द्रोह का मामला दर्ज कराया गया है। दिव्या स्पंदना पर यह केस वकील सैयद रिजवान अहमद ने दर्ज कराया है। दिव्या स्पंदना ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री की शैक्षिक डिग्री को लेकर तंज कसा था.
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए रिजवान अहमद ने कहा पीएम मोदी पर किया ट्वीट अपमानजनक था। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री भारतीय गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनका यह ट्वीट न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अवमानना भी है इसलिए यह केस दर्ज कराया है।
Her tweet was derogatory. The PM represents our sovereignty & republic. It is a disgrace to our nation & is a contempt. An FIR has been registered: Syed Rizwan Ahmad, lawyer on filing complaint in Lucknow against Congress' Divya Spandana over her tweet on PM Modi pic.twitter.com/5gYbiLsxn4
— ANI (@ANI) 26 September 2018
गोमती नगर थाने में यह शिकायत देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। रिजवान अहमद की शिकायत पर मामले की जांच यूपी पुलिस ने साइबर सेल को सौंप दी है।
गौरतलब है कि दिव्या स्पंदना ने पीएम मोदी की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो ट्वीट करते हुआ कहा था कि, बड़ी मुश्किल से वीडियो ढूंढा है, ये 1998 का इन्टरव्यू है जिसमे साहब खुद कह रहे है हाई स्कूल तक पढा हूं, लेकिन आज साहब के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है जो 1979 मे किया था.'
बड़ी मुश्किल से विडियो ढूंढा है, ये 1998 का इन्टरव्यू है जिसमे साहब खुद कह रहे है हाई स्कूल तक पढा हूँ, लेकिन आज साहब के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है जो 1979 मे किया था !! pic.twitter.com/zr2DLBDv6i
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) 18 September 2018
दिव्या के इस ट्वीटर पर ट्विटर यूजरों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उन्हें फटकार भी लगाई थी। दिव्या स्पंदना इससे पहले भी पीएम मोदी को लेकर कई ट्वीट कर चुकी हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी