भैय्यूजी महाराज ने की खुदकुशी, सर में मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
आध्यात्मिक गुरु भैय्यू जी महाराज ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
नई दिल्ली:
आध्यात्मिक गुरु भैय्यू जी महाराज ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
हाल ही में उन्हें मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने भैय्यूजी महाराज समेत पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया था। हालांकि उन्होंने उसे ठुकरा दिया था।
भैय्यूजी महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देखमुख है, वे एक जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक संत के तौर पर उन्हें लोकप्रियता हासिल थी।
संत बनने से पहले एक शूटिंग-शर्टिंग ब्रांड के लिए पोस्टर मॉडलिंग भी कर चुके थे। वो आध्यात्मिक गुरु होने के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में भी गहरी पैठ रखते थे।
इंदौर पुलिस का कहना है कि भय्यूजी ने खुद को सिर में गोली मारी। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया है इसका पता नहीं चल पाया है।
उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
और पढ़ें: वाजपेयी की हालत स्थिर, इंफेक्शन कंट्रोल तक AIIMS में रहेंगे भर्ती
भय्यूजी महाराज मध्यप्रदेश के राजनीतिक रूप से ताकतवर संतों में से थे। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना हजारे को मनाने के लिए यूपीए सरकार ने उनसे संपर्क भी किया था। यही वो समय था जब वे चर्चा में आए।
उनका मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है। सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके सानिध्य में संचालित होता है। कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां उनके आश्रम में जा चुकी हैं।
और पढ़ें: किम परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमत, ट्रंप बोले- हमने लिखा नया इतिहास
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी