NDA में सेंध लगाने की कोशिश में जुटे तेजस्वी, महागठबंधन में शामिल होने के लिए RLSP को दिया खुला निमंत्रण
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के साथ मिलकर आरएलएसपी को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली:
बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को रविवार को महागठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
उपेंद्र कुशवाहा हाल ही में यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के साथ मिलकर आरएलएसपी को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
तेजस्वी यादव ने कहा, 'बीजेपी की अगुवाई वाले राजग में उपेंद्र कुशवाहा की उपेक्षा हो रही है। बीजेपी उनके साथ पिछले चार साल से सौतेला व्यवहार कर रही है। उनको बिहार में महागठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए, जिसमें अब आरजेडाी, कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा शामिल हैं।'
दो दिन पहले तेजस्वी ने कहा था कि नेता के तौर पर नीतीश कुमार से ज्यादा जनाधार कुशवाहा का है। मांझी ने शुक्रवार को कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, आरएलएसपी नेता ने इस प्रस्ताव पर चुप्पी साधी हुई है।
कुशवाहा एनडीए की बैठक और उसके बाद शुक्रवार को यहां वरिष्ठ बीजेपी नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की इफ्तार पार्टी में नहीं गए।
एनडीए की बैठक के पहले आरएलएसपी नेता नागमणि ने कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुशवाहा को एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए। नागमणि पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और कुशवाहा के करीबी माने जाते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी