रिकॉर्ड हाई हुआ डीजल, जानें क्या है आज महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.52 रुपये प्रति/लीटर और डीजल 70.21 रुपये/लीटर हो गया है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल गुरुवार की तुलना में 0.22 रु./ली और डीजल 0.28 रु./ली महंगा हो गया। वहीं मुंबई में ईंधन के दामों में कमी देखने को मिली।
नई दिल्ली:
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.52 रुपये प्रति/लीटर और डीजल 70.21 रुपये/लीटर हो गया है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल गुरुवार की तुलना में 0.22 रु./ली और डीजल 0.28 रु./ली महंगा हो गया। वहीं मुंबई में ईंधन के दामों में कमी देखने को मिली। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 85.93 रुपये/लीटर (0.21 रु./ली की कमी) और डीजल 74.54 रु./ली (0.30 रु./ली की कमी) रहा।
गुरूवार को एक लीटर डीजल की कीमत दिल्ली में 69.93 रुपये, मुंबई में 74.24 रुपये, कोलकाता में 72.78 रुपये और चेन्नई में 73.88 रुपये रही। वहीं एक लीटर पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 78.30 रुपये, मुंबई में 85.72 रुपये, कोलकाता में 81.23 रुपये और चेन्नी में 81.35 रुपये रही है।
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे संशोधन होता है। 16 जून 2017 से पहले महीने में दो बार ही कीमतों में संशोधन हुआ करता था।
ईंधन कीमतों में वृद्धि मुख्यत: कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और देश में परिवहन ईंधन पर ऊंचे उत्पाद शुल्क के कारण है। मौजूदा समय में डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 69.65 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड की कीमत 77.28 डॉलर प्रति बैरल है।
गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत के कच्चे तेल का 80 फीसद हिस्सा आयात करता है। भारत के आयात बिल में पेट्रोल और डीजल की एक बड़ी हिस्सेदारी होती है।
और पढ़ें- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो पर, छू सकता है 71 का स्तर
डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है। डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है क्योंकि इससे महंगाई बढ़ जाती है। खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी