लालू के जेल जाने के बाद दुखी राबड़ी, बोलीं- लालू बिहार की जनता की ताकत
चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत (जेल) में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है।
नई दिल्ली:
चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को न्यायिक हिरासत (जेल) में जाने से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। भगवान जो करेंगे ठीक ही करेंगे।
लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद रविवार को राबड़ी पहली बार मीडिया के सामने आई। लालू की पत्नी राबड़ी ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'साहेब (लालू) की तबियत खराब रहती है, यही चिंता की बात है, यही चिंता ज्यादा है।'
उन्होंने कहा, 'मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। ये सभी लोग जानते हैं। वे सुबह शाम दवा खाते हैं। वे खुद दवा भी नहीं खाते हैं, वहां किस तरह से दवाएं लेंगे।'
और पढ़ें: चारा घोटाले में लालू को मिली जेल, तेजस्वी ने कहा बीजेपी का है खेल
राबड़ी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, 'ऊपरवाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया। लालू, बिहार की जनता की ताकत की हैं, तो पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनके ताकत हैं।'
उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता सहित हमसभी को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद को अदालत बरी करेगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर कोई क्या कर सकता है, कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, सबको मान्य होगा।
उल्लेखनीय है कि रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाला के एक मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार दिया। इस मामले में अदालत तीन तनवरी को सजा सुनाएगी। लालू को फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है।
और पढ़ें: एक और मामले में लालू यादव दोषी, जगन्नाथ मिश्र हुए बरी-3 जनवरी को सजा का ऐलान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी