पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया
भारतीय पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास कथित रूप से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने को लेकर भारतीय उपउच्चायुक्त जे.पी. सिंह को तलब किया है।
नई दिल्ली:
भारतीय पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास कथित रूप से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने को लेकर भारतीय उपउच्चायुक्त जे.पी. सिंह को तलब किया है।
पाकिस्तान का अरोप है कि संघर्ष विराम उल्लंघन से कथित रूप से एक पाकिस्तानी महिला की मौत हो गई। महानिदेशक (एसए और एसएएआरसी) मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और 14 नवंबर को नियंत्रण रेखा के समीप चिरीकोट सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ी आपत्ति जताई है।
पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, 'नागरिकों को बिना उकसावे के निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है और मानव प्रतिष्ठा, अंतर्राष्ट्रीय मानवधिकार व मानवीय कानून के विरुद्ध है। भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे रणनीतिक समस्या पैदा हो सकती है।'
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही जवाब
अधिकारिक बयान के अनुसार, महानिदेशक ने भारत से 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का आदर करने का आग्रह किया और संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं को रोकने के लिए कहा।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वर्ष 2017 में, भारतीय सेना ने 1300 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिससे 50 नागरिकों की मौत हुई।'
यह भी पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है' का पैक-अप, सलमान खान ने शेयर किया 'रेस 3' का फर्स्ट लुक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी