ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कृषि मंत्री को हटाया, ब्राह्मणों के खिलाफ दिया था बयान
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कृषि मंत्री दामोदर राउत को ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद मचे बवाल के चलते हटा दिया है।
नई दिल्ली:
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कृषि मंत्री दामोदर राउत को ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद मचे बवाल के चलते हटा दिया है।
नवीन पटनायक ने कहा कि किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति को मैं नामंजूर करता हूं। मैंने डॉ. दामोदर राउत को मंत्रिपरिषद से हटा दिया है।
राउत बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष भी हैं। सीएम पटनायक ने जानकारी दी कि राउत की बर्खास्तगी को स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को शाम को एक पत्र भी भेजा गया है।
बता दें कि उन्होंने 17 दिसंबर को मलकानगिरि में एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से बवाल मच गया था और राज्य में व्यापक रुप से प्रदर्शन हुए थे।
राउत ने कहा था, ‘राज्य के किसी भी हिस्से में कोई आदिवासी भीख नहीं मांग रहा, जबकि बस पड़ाव जैसे स्थानों पर ब्राह्मणों को भीख मांगते कोई भी देख सकता है।’
यह भी पढ़ें: तैमूर के पहले बर्थडे के लिए सजने लगा पटौदी पैलेस, फोटो वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी