logo-image
लोकसभा चुनाव

बिप्लब के बाद रुपाणी 'ज्ञान', कहा- नारद गूगल की तरह पूरी दुनिया को जानते थे

विजय रुपाणी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पौराणिक चरित्र नारद को आज के गूगल के समान बताया है और कहा कि गूगल के समान ही उनके पास भी पूरे दुनिया का ज्ञान भरा हुआ था।

Updated on: 30 Apr 2018, 08:08 AM

गांधीनगर:

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पौराणिक कथाओं के पात्र को गूगल सर्च इंजन से जोड़ दिया है।

विजय रुपाणी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पौराणिक चरित्र नारद को आज के गूगल के समान बताया है और कहा कि गूगल के समान ही उनके पास भी पूरे दुनिया का ज्ञान भरा हुआ था।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आयोजित 'देवर्षि नारद जयंती' कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज के समय में प्रासंगिक है कि नारद सूचनाओं से भरा एक आदमी था।

उन्होंने कहा, 'नारद के पास पूरी दुनिया का ज्ञान था। वह इन सूचनाओं पर काम करते थे। मानवता की भलाई के लिए सूचनाओं को इकट्ठा करना उनका धर्म था और यह बहुत अनिवार्य भी था।'

रुपाणी ने कहा, 'गूगल नारद की तरह ही सूचनाओं का स्रोत है, क्योंकि वह संसार की सभी चीजों को जानते थे।'

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में तटस्थ मीडिया काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार के कार्यों पर टिप्पणी कर सकती है लेकिन इसे 'तटस्थ और तथ्यपूर्ण' होना चाहिए।

और पढ़ें: J&K: डिप्टी CM निर्मल सिंह का इस्तीफा, कविंदर गुप्ता को मिलेगी कमान