मुंबई में गोरेगांव में आरे कॉलोनी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा दिन के करीब 12.30 बजे हुआ। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
नई दिल्ली:
मुंबई के पास गोरेगांव में रविवार को एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर के पायलट की मौतच हो गई। जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा दिन के करीब 12.30 बजे हुआ। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस बीच दमकल की दो गाड़ियां मौके पर हैं।
Mumbai: Helicopter crashes in Aarey Colony (Goregaon) pic.twitter.com/F5nqgy4HGY
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
बताया जा रहा है कि जहां हेलिकॉप्टर गिरा, वह जगह जंगल का इलाका है।
Mumbai: The helicopter 'Robinson R44' crashed in Filter Pada area of Aarey Colony in Goregaon
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक हेलिकॉप्टर का नाम 'Robinson R44' है। यह गोरेगांव आरे कॉलोनी के पास फिल्टर पाड़ा एरिया में गिरा है।
यह हेलिकॉप्टर जुहू एयरपोर्ट से उड़ा था और इसका इस्तेमाल लोगों को घुमाने के लिए किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका निर्माण 1992 में हुआ था और यह पवन हंस से जुड़ा हुआ था। बाद में इसे अमन एविएशन को बेच दिया गया जिसके बाद इसका इस्तेमाल लोगों को घुमाने और फन राइडिंग के लिए किया जाने लगा था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी