केरल में 29 मई को दस्तक देगा मानसून, इस साल 97 फीसदी होगी बारिश: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केरल में हल्की बारिश के साथ 29 मई को मानसून भारत में दस्तक देगा।
नई दिल्ली:
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केरल में हल्की बारिश के साथ 29 मई को मानसून भारत में दस्तक देगा। इस साल भारत में मानसून की बरसात सामान्य रहने की उम्मीद है। औसत बारिश 97 फीसदी दर्ज की जा सकती है, जोकि अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक के साथ भारत में बरसात की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने बताया, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून के 29 मई को केरल में दस्तक देने की उम्मीद है।'
ये भी पढ़ें: यूपी: कुंभ मेला की तैयारियां शुरू, एक्शन में योगी सरकार
पिछले साल 2017 में उत्तर-पश्चिम भारत में औसत बारिश 95 फीसदी, मध्य भारत में 106 फीसदी और दक्षिण के प्रायद्वीय भाग में 92 फीसदी और उत्तर पूर्वी भाग में 89 फीसदी हुई थी।
भारत की तकरीबन आधी आबादी कृषि और इससे संबंधित क्षेत्र पर निर्भर करती है। देश के अधिकांश हिस्से में खेती बारिश पर निर्भर करती है।
इससे पहले अप्रैल में मौसम विभाग ने कहा था कि भारत में मानसून इस साल सामान्य रह सकता है। औसत बारिश 97 फीसदी होने की उम्मीद है।
मानसून की सामान्य बारिश 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच मानी जाती है। सामान्य तौर पर भारत में मानसून का सीजन एक जून से 30 सितंबर तक रहता है।
पिछले साल 2017 में भारत में 30 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की पहली बारिश हुई थी।
ये भी पढ़ें: नहीं उतर रहा प्रिया का खुमार, अब लैब में फरमा रही हैं इश्क
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Shah Rukh Khan Son: बेटे अबराम के साथ KKR को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख, मैच से तस्वीरें वायरल
-
Rashmi Desai Fat-Shamed: फैट-शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब, कही ये बातें
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी