अनंत हेगड़े के बयान पर चढ़ा सियारी पारा, शशि थरूर बोले- हिंदुत्ववादी चाहते हैं 'हिंदू पाकिस्तान'
संविधान संशोधन पर अनंत हेगड़े के बयान पर सियासी हंगामा जारी है। विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार के मंसूबों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी और केंद्र सरकार ने हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया है।
highlights
- मोदी के मंत्री हेगड़े के बयान पर बवाल, थरूर ने कहा- हिंदुत्ववादी 'हिंदू पाकिस्तान' चाहते हैं
- हेगड़े ने कहा था, हम यहां संविधान बदलने के लिए हैं और हम इसे जल्द ही बदलेंगे
नई दिल्ली:
संविधान संशोधन पर केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के बयान पर सियासी हंगामा जारी है। विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार के मंसूबों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार ने हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया है।
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने हेगड़े को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिंदुत्ववादी 'हिंदू पाकिस्तान' चाहते हैं। उन्होंने हालांकि अपने बयान में हेगड़े के नाम का जिक्र नहीं किया है।
शशि थरूर ने एक वरिष्ठ पत्रकार को ट्विटर पर दिये गये जवाब में कहा, 'कई लोगों का कहना है कि संविधान को 100 से अधिक बार संशोधित किया गया। सरकार के पास संविधान संशोधन का प्रस्ताव लाने का पूरा हक है। हिंदुत्ववादी ने इस विचार को मानने से इनकार कर दिया है कि हमारा देश एक राज्य है जहां सभी विचार के लोग रहते हैं। वो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं: एक हिंदू पाकिस्तान।'
Many have pointed out that the Constitution has been amended 100+times. Govt is fully entitled to propose amendements. It is the intent that matters. The Hindutvavadis reject the idea that our nation is a territory &all the people in it. They want HinduRashtra: a Hindu Pakistan
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 27, 2017
दरअसल, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान संशोधन की बात की थी।
क्या कहा था हेगड़े ने?
अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था, 'कुछ लोग कहते हैं कि संविधान धर्मनिरपेक्षता के बारे में बात करता है और आपको उसे अवश्य ही स्वीकार करना चाहिए। हम संविधान की इज्जत करते हैं, लेकिन संविधान कई बार बदला गया है और इसे भविष्य में भी बदला जाएगा। हम यहां संविधान बदलने के लिए हैं और हम इसे जल्द ही बदलेंगे।'
और पढ़ें: मनमोहन सिंह की देश के प्रति निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया- जेटली
हेगड़े ने यह भी कहा था कि 'लोगों को गर्व से खुद को हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, लिंगायत, ब्राह्मण या जिससे भी वे जुड़े हों उसके बारे में बताना चाहिए। जिन्हें अपने खानदान का पता नहीं होता वे खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं। इनकी कोई पहचान नहीं होती। यह अपने वंश को नहीं जानते लेकिन बुद्धिजीवी होते हैं।'
संसद में हंगामा
आपको बता दें कि हेगड़े के बयान के मुद्दे पर हुए हंगामें की वजह से बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद सदन की बैठक जब दोबारा शुरू हुई तो सरकार ने हेगड़े की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। इसके बावजूद हंगामा जारी रहा।
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बुधवार को विपक्षी कांग्रेस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का अरोप लगाया।
और पढ़ें: रोजगार के लिए EAC ने नहीं बनाई अभी कोई योजना, संसद को दी जानकारी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी