खुशखबरी : केरल में 3 दिन पहले पहुंचा मानसून
भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 दिन पहले पहुंच गया है।
नई दिल्ली:
भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 दिन पहले पहुंच गया है। मानसून ने मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब केरल में दस्तक दी जिसके साथ भारत में चार महीने चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत भी हो गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने पुष्टि कर दी है कि केरल में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने पहले ही इस बात का पूर्वानुमान लगा भविष्यवाणी की थी।
मौसम की परिस्थितियों के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मानसून आगे बढ़ेगा और देश के बाकी हिस्सों की ओर रुख करेगा। बंगाल की खाड़ी और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी अगले 48 घंटों में इसके पहुंचने की संभावना है।
Southwest Monsoon has set in over Kerala today, 3 days ahead of its normal date, says MET Department. pic.twitter.com/HRUBC7HcV4
— ANI (@ANI) May 29, 2018
और पढ़ें: IRCTC ने वेबसाइट को किया अपग्रेड, पहले ही बता देगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मॉनसून इसी गति से चलते हुए 5-6 जून को महाराष्ट्र तट पर पहुंचेगा और झमाझम बारिश होगी।
गौरतलब है कि सामान्य तौर पर केरल में मॉनसून 1 जून तक पहुंचता है। इसके बाद यह उत्तर भारत की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है।
इस साल जल्दी बारिश शुरू होना किसानों के लिए अच्छी खबर के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में वे खरीफ की फसलों की बुवाई जल्दी शुरू कर सकते हैं।
और पढ़ें: बिहार, यूपी, झारखंड में आंधी-तूफान से 43 लोगों की मौत, कई घायल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी