मराठा क्रांति मोर्चा ने हिंसक प्रदर्शन के बाद मुंबई बंद वापस लिया, तीन पुलिसकर्मी घायल
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को आंदोलन हिंसक होने के बाद मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद वापस ले लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बसों में भारी तोड़फोड़ और आगजनी की गई।
मुंबई:
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को आंदोलन हिंसक होने के बाद मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद वापस ले लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बसों में भारी तोड़फोड़ और आगजनी की गई।
राज्य के शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा ने बुधवार को मुंबई बंद किया था।
मोर्चा नेता वीरेन्द्र पवार ने कहा, 'हम बस यही साबित करना चाहते थे कि हम साथ हैं और हमने इसे साबित किया। हम कभी नहीं चाहते कि प्रदर्शन हिंसक हो इसलिए हमने आज के लिए मुंबई बंद को वापस लिया।'
पवार ने कहा, 'हमें संदेह हुआ कि कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य के कारण हिंसक हुए नहीं तो यह काफी शांतिपूर्ण होता। लेकिन मुंबई के बाहर कई जगहों पर हिंसा की खबरों के बाद हमने बंद को वापस ले लिया।'
मोर्चा के अन्य नेता ने कहा 9 अगस्त को दोबारा बंद बुलाया जा सकता है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला सभी मराठा मोर्चों के वरिष्ठ सदस्यों से मशविरें के बाद लिया जाएगा।
बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए और बसों में आग लगा दी गई। नवी मुंबई और सतारा में मराठा समुदाय के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी की जिसमें तीन कर्मी घायल हो गए।
कई जगहों पर बस सेवा बाधित रही। वहीं प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में लोकल ट्रेन की आवाजाही को रोक दी।
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने हिंसा का जवाब देते हुए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और प्लास्टिक बुलेट भी चलाए।
कलामबोली में प्रदर्शनकारियों ने इकट्ठा होकर मुंबई-गोवा और मुंबई-पुणे हाइवे को बंद कर दिया जिसके बाद वहां ट्रैफिक जाम हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।
और पढ़ें: BJP विधायक कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में हार्दिक पटेल को 2 साल जेल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी